वेस्ट बैंक में इजराइलियों को ले जा रही बस पर गोलीबारी में तीन लोगों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 06 Jan 2025 09:19 PM
वेस्ट बैंक में इजराइलियों को ले जा रही बस पर गोलीबारी में तीन लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

तेल अवीव. इजराइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में इजराइलियों को ले जा रही एक बस पर गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हो गए. सात अक्टूबर 2023 को हमास के हमले के बाद से वेस्ट बैंक में हिंसा बढ़ गई है, जिससे वहां जारी युद्ध और भी तेज हो गया है. यह हमला फलस्तीनी गांव अल-फुंदुक में हुआ है.

इजराइल की मैगन डेविड एडोम बचाव सेवा ने कहा कि हमले में 60 वर्ष की दो महिलाएं और 40 वर्ष का एक पुरुष मारे गए हैं.
सेना ने कहा कि वह हमलावरों की तलाश कर रही है. यह हमला फिलिस्तीनी गांव अल-फुंडुक में हुआ, जो क्षेत्र को पार करने वाली मुख्य पूर्व-पश्चिम सड़कों में से एक पर है.

मैगन डेविड एडोम बचाव सेवा ने कहा कि 60 वर्ष की दो महिलाएं और 40 वर्ष का एक पुरुष मारे गए हैं, तथा सेना ने कहा कि वह हमलावरों की तलाश कर रही है. इजराइल के प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को कहा कि सोमवार को हुए जघन्य हमले में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.

हमास ने एक बयान में हमले की सराहना की लेकिन इसकी जिम्मेदारी नहीं ली. इजराइल ने 1967 के युद्ध में वेस्ट बैंक गाजा और पूर्वी यरूशलम पर कब्जा कर लिया था. फलस्तीनी इसे अपने भावी राज्य के लिए मुख्य हिस्सा बनाने के उद्देश्य से वापस चाहते हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu