‘देवा’ मेरे दिल के बेहद करीब है: शाहिद कपूर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 06 Jan 2025 10:09 PM
‘देवा’ मेरे दिल के बेहद करीब है: शाहिद कपूर
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता शाहिद कपूर ने कहा कि उनकी आने वाली फिल्म ‘देवा’ उनके दिल के बेहद करीब है. अभिनेता ने रविवार को यहां एक कार्यक्रम में कहा कि काफी समय से कई लोग उनसे कुछ अलग करने को कह रहे थे और इसलिए उन्होंने इस फिल्क को चुना. यह फिल्म बतौर अभिनेता उनके ‘करियर’ में एक नया पड़ाव है. ‘देवा’ में कपूर प्रतिभाशाली व स्वभाव से विद्रोही पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं. रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पूजा हेगड़े और पावेल गुलाटी भी नजर आएंगे. ‘जी स्टूडियोज’ के सहयोग से सिद्धार्थ रॉय कपूर की ‘रॉय कपूर फिल्म्स’ द्वारा निर्मित यह फिल्म 31 जनवरी को सिनेमाघरों में आएगी.

कपूर ने रविवार को कार्टर रोड एम्फीथियेटर में फिल्म का ‘टीजर’ जारी किया. अभिनेता ने कहा कि देवा उनके दिल के बेहद करीब है. कई वर्षों से लोग उनसे कह रहे थे कि ऐसी फिल्म बनाएं जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचे.. . उन्होंने कहा, ” इसलिए मेरे लिए यह मेरे ‘करियर’ का अगला पड़ाव है. यह शायद मेरी सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्म रही है. किरदार में बहुत कुछ ऐसा है जिसके बारे में अभी बात नहीं कर सकता. आप इसे 31 जनवरी को देख सकते हैं.” ‘हैदर’, ‘कबीर सिंह’, ‘जर्सी’ और ‘जब वी मेट’ जैसी फिल्मों से अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले कपूर ने कहा कि इस फिल्म की कहानी मुंबई शहर से प्रभावित है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu