स्वितोलिना तीसरी बार आस्ट्रेलियाई ओपन क्वार्टर फाइनल में

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 20 Jan 2025 01:53 PM
स्वितोलिना तीसरी बार आस्ट्रेलियाई ओपन क्वार्टर फाइनल में
ऑडियो सुनें

मेलबर्न: यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना ने 1 . 4 से पिछड़ने के बाद अगले 12 में से 11 गेम जीतकर वेरोनिका कुदेरमेतोवा को 6 . 4, 6. 1 से हराकर तीसरी बार आस्ट्रेलियाई ओपन क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

30 वर्ष की एलिना 12वीं बार किसी ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंची है। वह 2019 के बाद यहां पहली बार अंतिम आठ में पहुंची है। एलिना ने 2021 में फ्रांस के गाएल मोंफिल्स से शादी की और दोनों की बेटी सकाइ का जन्म 2022 में हुआ।

स्वितोलिना का सामना अब 19वीं रैंंिकग वाली मेडिसन कीस से होगा जिसने 2022 विम्बलडन चैम्पियन एलेना रिकाबिना को 6 . 3, 1 . 6, 6 . 3 से हराया। कीस 2015 और 2022 में यहां सेमीफाइनल में पहुंची है। उन्होंने इस महीने की शुरूआत में एडीलेड में खिताब जीता था।

स्वितोलिना ने मैच के बाद टीवी कैमरा लेंस के लिये मैसेज में लिखा ,‘‘ द स्पिरिट आफ यूक्रेन ’ और दिल का आकार बनाया। उन्होंने लाल ड्रेस, लाल जूते और लाल कैप पहनी थी। दर्शकों ने उनके लिये पीले और नीले रंग के यूक्रेन के ध्वज लहराये।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital