सिद्धिविनायक मंदिर ने श्रद्धालुओं के लिए ‘ड्रेस कोड’ की घोषणा की, छोटी स्कर्ट जैसे कपड़ों पर रोक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 28 Jan 2025 10:27 PM
सिद्धिविनायक मंदिर ने श्रद्धालुओं के लिए ‘ड्रेस कोड’ की घोषणा की, छोटी स्कर्ट जैसे कपड़ों पर रोक
ऑडियो सुनें

मुंबई. मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में अगले सप्ताह से छोटी स्कर्ट या छोटे कपड़े पहनने वाले भक्तों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. मंगलवार को घोषित ड्रेस कोड में यह जानकारी दी गयी. श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट (एसएसजीटीटी) ने कहा कि भक्तों को सभ्य और शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने होंगे.

एसएसजीटीटी ने कहा कि अगले सप्ताह से छोटे या अनुचित कपड़े पहनने वाले भक्तों को प्रभादेवी क्षेत्र में स्थित मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. ट्रस्ट ने कहा कि ‘ड्रेस कोड’ का निर्णय अन्य भक्तों को असुविधा पहुंचाने वाले अनुचित कपड़ों के बारे में कई शिकायतों के बाद लिया गया है.

आदेश के मुताबिक, ह्लकटी या फटी पतलून, छोटी स्कर्ट या ऐसे कपड़े जिनमें शरीर के अंग दिखाई देते हैं, पहनने वाले भक्तों को मंदिर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.ह्व ट्रस्ट ने कहा कि मंदिर में देश भर से प्रतिदिन हजारों भक्त आते हैं और कई आगंतुकों ने परिधानों के बारे में चिंता व्यक्त की थी, जो उन्हें पूजा स्थल में अपमानजनक लगते हैं.

मंदिर ट्रस्ट ने कहा, ह्लबार-बार अनुरोध मिलने के बाद, मंदिर की पवित्रता को बनाए रखने के लिए ‘ड्रेस कोड’ लागू करने का फैसला किया गया.ह्व ट्रस्ट ने स्पष्ट किया कि ‘ड्रेस कोड’ यह सुनिश्चित करने के लिए लागू किया जा रहा है कि सभी भक्त दर्शन के दौरान सहज महसूस करें और मंदिर परिसर में शिष्टाचार बनाए रखें.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu