पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 03 Feb 2025 01:40 PM
पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान
ऑडियो सुनें

जयपुर: राजस्थान के कई भागों में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार तथा मंगलवार को बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से यह जानकारी दी गई।
आईएमडी के जयपुर केंद्र के अनुसार राज्य के कुछ भागों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ तीन व चार फरवरी के दौरान सक्रिय होने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी व उत्तरी राजस्थान में कहीं कहीं बारिश होने की संभावना है।

इस बीच, राज्य के कई हिस्सों में अब भी सर्दी का दौर जारी है जहां बीते चौबीस घंटे में निम्नतम न्यूनतम तापमान श्रीगंगानगर मे 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसने बताया कि सिरोही में यह 6.2 डिग्री, चूरू में 6.5 डिग्री, संगरिया में 7.4 डिग्री, लूणकरणसर में 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी ने बताया कि राज्य की राजधानी जयपुर में अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 डिग्री तथा 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के बाकी हिस्सों में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में मामूली बदलाव हो सकता है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital