मजदूरों की मौत: बंगाल सरकार ने मृतकों के परिजन को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 03 Feb 2025 03:13 PM
मजदूरों की मौत: बंगाल सरकार ने मृतकों के परिजन को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की
ऑडियो सुनें

कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने ‘कोलकाता लेदर कॉम्प्लेक्स’ में ‘मैनहोल’ की सफाई करते समय नाले में गिरकर मरने वाले तीन मजदूरों के परिजन को 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

नगर निगम मामलों के मंत्री फिरहाद हकीम ने रविवार को कहा कि लोगों की मौत का सही कारण जांच पूरी होने के बाद ही पता चल सकेगा, लेकिन संदेह है कि इन लोगों की मौत नाले में मौजूद जहरीली गैसों के कारण हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘मजदूर केएमडीए (कोलकाता महानगर विकास प्राधिकरण) के जल निकासी नेटवर्क में काम कर रहे थे। यह काम चमड़ा परिसर की इकाइयों से संबंधित था, लेकिन अभी स्पष्ट नहीं हो पाया कि जल निकासी प्रणाली के एक ंिबदु पर इतनी बड़ी मात्रा में अपशिष्ट कैसे जमा हो गया।’’

कोलकाता के बंटाला इलाके के ‘लेदर कॉम्प्लेक्स’ में रविवार को ‘मैनहोल’ साफ करते समय नाले में गिर जाने के बाद तीन मजदूरों की मौत हो गई थी। मरने वाले मजदूरों की पहचान फरजान शेख, हसी शेख और सुमन सरदार के रूप में की गई है।

‘कोलकाता लेदर कॉम्प्लेक्स’ में चमड़ा इकाइयों के अपशिष्ट से भरे ‘मैनहोल’ को साफ करते समय एक मजदूर फिसलकर 20 फुट नीचे गिर गया। दो अन्य मजदूरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वे भी नाले में गिर गए।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital