छत्तीसगढ़: NIA ने नक्सलियों के चार सहयोगियों को किया गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 04 Feb 2025 10:43 PM
छत्तीसगढ़: NIA ने नक्सलियों के चार सहयोगियों को किया गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने छत्तीसगढ. में हथियार बरामदगी के एक मामले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के नक्सलियों के चार सहयोगियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया. एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भाकपा (माओवादी) नक्सलियों के कट्टर सहयोगियों के रूप में हुई है.

बयान में कहा गया है कि एनआईए की जांच में पता चला है कि अनीश खान उर्फ अन्नू खान उर्फ अज्जू खान, अनिल कुमार नेताम, जयसिंग हिडको और रघुवीर लंबे समय से नक्सली संगठन के सदस्यों को शरण देने और सहायता प्रदान करने में शामिल थे. एनआईए के बयान में कहा गया है कि ये गिरफ्तारियां कांकेर जिले में भाकपा (माओवादी) नक्सलियों से हथियारों की बरामदगी से संबंधित एक मामले के सिलसिले में की गई हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu