रोहित ने कहा, इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबलों और चैंपियन्स ट्रॉफी पर ध्यान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 05 Feb 2025 07:12 PM
रोहित ने कहा, इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबलों और चैंपियन्स ट्रॉफी पर ध्यान
ऑडियो सुनें

नागपुर. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने भविष्य के बारे में अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि ऐसे समय में उनके करियर के बारे में बात करना अप्रासंगिक है जब उनका ध्यान इंग्लैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय मुकाबलों और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर है.

भारत 19 फरवरी से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी इंग्लैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैच की श्रृंखला के साथ करेगा जिसका पहला मैच बृहस्पतिवार को यहां खेला जाएगा. रोहित ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”जब तीन एकदिवसीय और चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है तो मेरे लिए अपने भविष्य की योजनाओं के बारे में बात करना कितना प्रासंगिक है. (मेरे भविष्य पर) खबरें कई वर्षों से चल रही हैं और मैं उन खबरों पर स्पष्टीकरण देने के लिए यहां नहीं हूं.”

भारतीय कप्तान ने कहा, ”मेरे लिए तीन मैच (इंग्लैंड के खिलाफ) और चैंपियंस ट्रॉफी बहुत महत्वपूर्ण हैं. मेरा ध्यान इन मुकाबलों पर है और मैं देखूंगा कि इसके बाद क्या होता है.” रोहित पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उन्होंने पांच पारियों में 6.20 की औसत से केवल 31 रन बनाए.

इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह निकट भविष्य में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बारे में नहीं सोच रहे हैं लेकिन ऐसी खबरें हैं कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने उनसे चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में बताने को कहा है.
भारत अब एकदिवसीय क्रिकेट खेलेगा जिस प्रारूप में रोहित को सबसे अधिक सफलता मिली है. कप्तान ने जोर देकर कहा कि अतीत पर ध्यान देने के बजाय भविष्य की प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.

रोहित ने कहा, ”यह एक अलग प्रारूप है, अलग समय है. क्रिकेटरों के रूप में उतार-चढ.ाव आएंगे और मैंने अपने करियर में इनका बहुत सामना किया है. यह मेरे लिए कोई नई बात नहीं है. हम जानते हैं कि हर दिन एक नया दिन होता है, हर श्रृंखला एक नई श्रृंखला होती है.” उन्होंने कहा, ”मैं चुनौती का इंतजार कर रहा हूं, ना कि अतीत में क्या हुआ है इस पर ध्यान दे रहा हूं. मेरे लिए पीछे मुड़कर देखने का कोई कारण नहीं है.” रोहित ने कहा, ”यह महत्वपूर्ण है कि मैं इस बात पर ध्यान केंद्रित करूं कि आगे क्या होने वाला है और मेरे लिए आगे क्या है. इस श्रृंखला को शानदार तरीके से शुरू करने की कोशिश करूंगा.” भारत ने 2023 विश्व कप में अपने दबदबे के बाद से केवल दो एकदिवसीय श्रृंखलां खेली हैं जो दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाफ हुईं. रोहित ने कप्तान में भारत ने आक्रामक क्रिकेट खेलते हुए विश्व कप में सिर्फ एक मैच गंवाया था जो फाइनल था.

रोहित ने कहा, ”हम एक खास शैली और ब्रांड की क्रिकेट खेलना चाहते हैं. चाहे इसका मतलब विश्व कप में हमने जो किया, उसे दोहराना हो, हम ऐसा करने की कोशिश करेंगे.” उन्होंने कहा, ”लेकिन विश्व कप डेढ. साल पहले हुआ था इसलिए हमें फिर से संगठित होने और यह आकलन करने की ज.रूरत है कि इस श्रृंखला के लिए क्या जरूरी है.” रोहित ने कहा कि एकदिवसीय प्रारूप में टीम के विकेटकीपर के रूप में लोकेश राहुल और ऋषभ पंत में से किसी एक को चुनना सिरदर्दी होगी लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि पंत के अपनी भूमिका बरकरार रखने की संभावना है.

राहुल ने 2023 विश्व कप के दौरान पंत की अनुपस्थिति में विकेटकीपिंग की थी और उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था. रोहित ने कहा, ”राहुल पिछले कई वर्षों से एकदिवसीय प्रारूप में हमारे लिए विकेटकीपिंग कर रहे हैं और उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. अगर आप पिछले 10-15 वनडे देखें तो उन्होंने वही किया है जिसकी टीम को उनसे अपेक्षा थी.” उन्होंने कहा, ”ऋषभ भी मौजूद हैं. हमारे पास उनमें से किसी एक को खिलाने का विकल्प है. दोनों ही अपने दम पर मैच जिताने की क्षमता रखते हैं.” भारतीय कप्तान ने कहा, ”यह अच्छी सिरदर्दी होगी कि राहुल या ऋषभ में से किसको खिलाएं. लेकिन अतीत के प्रदर्शन को देखते हुए, निरंतरता बनाए रखना भी हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu