जंगली हाथी के हमले में जर्मनी के पर्यटक की मौत, हमले का वीडियो वायरल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 05 Feb 2025 08:53 PM
जंगली हाथी के हमले में जर्मनी के पर्यटक की मौत, हमले का वीडियो वायरल
ऑडियो सुनें

कोयंबटूर. तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में वालपराई के पास टाइगर वैली में घाट रोड पर जंगली हाथी के हमले में जर्मनी के एक पर्यटक की मौत हो गयी. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया है जिसमें हाथी द्वारा पर्यटक को पटकते और दूर फेंकते हुए देखा जा सकता है. हमले में गंभीर रूप से घायल पर्यटक की बाद में मौत हो गयी. यह घटना उस समय घटी जब मोटरसाइकिल सवार पर्यटक सड़क पर हाथी की मौजूदगी को देखने के बावजूद घाट रोड को पार कर रहा था.

यह वीडियो स्पष्टत? पीछे से आ रहे वाहन में सवार लोगों द्वारा शूट किया गया था, जिसमें व्यक्ति को तेज गति से आगे बढ.ते हुए देखा जा सकता है. सड़क पर आ रहे अन्य लोगों ने हाथी से सुरक्षित दूरी पर अपने वाहन रोक दिए थे. वहीं, विदेशी पर्यटक ने जानवर से बचने के लिए सड़क के दाईं ओर अपना वाहन मोड़ लिया था. हालांकि, हाथी ने पर्यटक का पीछा किया और उस पर हमला कर दिया.
यद्यपि पर्यटक जंगल में भाग गया, लेकिन जब वह अपनी गिरी हुई मोटरसाइकिल की ओर लौटा तो हाथी ने उस पर फिर से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

एक अधिकारी ने बताया कि उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और फिर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई. यह घटना चार फरवरी की शाम को घटी और मृतक की पहचान 77 वर्षीय जर्मनी के नागरिक माइकल के रूप में हुई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu