ममता ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं, मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 11 Jun 2022 05:38 PM
ममता ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं, मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई
ऑडियो सुनें

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को विपक्षी दलों के नेताओं को पत्र लिखकर उनसे आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए संयुक्त रणनीति तैयार करने को लेकर 15 जून को नयी दिल्ली में बुलाई गई बैठक में भाग लेने का अनुरोध किया.

बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने एक बयान में कहा, ‘‘हमारी माननीय अध्यक्ष ममता बनर्जी ने सभी प्रगतिशील विपक्षी ताकतों से राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर 15 जून को अपराह्न तीन बजे कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, नयी दिल्ली में बैठक करने और भविष्य के कदमों पर विचार करने का आ’’ान किया है.’’

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news