संभल में अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए एक मस्जिद और 33 मकानों को जारी हुआ नोटिस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 20 Mar 2025 07:56 PM
संभल में अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए एक मस्जिद और 33 मकानों को जारी हुआ नोटिस
ऑडियो सुनें

संभल. संभल जिले के चंदौसी स्थित वारिस नगर इलाके में नगरपालिका की जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप लगाते हुए एक मस्जिद और 33 मकानों को नोटिस भेजा गया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह कार्रवाई समाधान दिवस पर दर्ज की गई एक शिकायत के बाद की गई है. उन्होंने बताया कि इस शिकायत पर सोमवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मौके का निरीक्षण किया.

चंदौसी के तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया, “संभल के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने नगर पालिका परिषद की गाटा संख्या 348 की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर मौका मुआयना किया.” हालांकि इलाके के रहने वाले लोगों ने दावा किया कि उन्होंने जमीन वैध तरीके से खरीदी है और उनके पास अपने दावे के समर्थन में दस्तावेज भी मौजूद हैं. सिंह ने कहा, “राजस्व टीम ने सभी दस्तावेज एकत्र किए हैं, ताकि यह देखा जा सके कि वे वैध हैं या नहीं.” उन्होंने कहा, “इस मामले में 34 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं, जिनमें एक मस्जिद और 33 मकान शामिल हैं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu