चिरंजीवी को ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स में ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ मिला

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 20 Mar 2025 08:18 PM
चिरंजीवी को ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स में ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ मिला
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. तेलुगु अभिनेता चिरंजीवी को ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स में लंदन स्थित थिंकटैंक ‘ब्रिज इंडिया’ द्वारा सांस्कृतिक प्रभाव और सार्वजनिक सेवा में उनके योगदान के लिए ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया. ‘रुद्रवीणा’, ‘इंद्र’, ‘कैदी’ और ‘स्वयंक्रुशी’ जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए जाने जाने वाले चिरंजीवी को बृहस्पतिवार रात यह सम्मान दिया गया. इस कार्यक्रम की मेजबानी भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद नवेन्दु मिश्रा ने की.

ब्रिज इंडिया ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ”कल रात, ब्रिज इंडिया ने अपना पहला लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड अभिनेता चिरंजीवी को उनके जीवन भर के सांस्कृतिक प्रभाव और सार्वजनिक सेवा के लिए दिया गया. कार्यक्रम की मेजबानी हाउस ऑफ कॉमन्स में सांसद नवेन्दु मिश्रा ने की.” शुक्रवार को चिरंजीवी ने इस सम्मान के लिए थिंकटैंक और हाउस ऑफ कॉमन्स को धन्यवाद दिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu