कृषि को व्यवसाय, किसानों को उद्यमी बनाकर पूरा होगा विकसित भारत का संकल्प: नवीन

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 22 Mar 2025 01:55 PM
कृषि को व्यवसाय, किसानों को उद्यमी बनाकर पूरा होगा विकसित भारत का संकल्प: नवीन
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: भारतीय किसानों को कृषि उद्यमी और खेती को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की जरूरत है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और उद्योगपति नवीन ंिजदल ने शुक्रवार को लोकसभा में यह बात कही।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को ध्यान में रखते हुए कृषि क्षेत्र में नीतिगत सुधारों, आधुनिकीकरण और वैश्विक विस्तार का आह्वान किया। ंिजदल ने कहा कि किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए ऐसा करना जरूरी है।

उन्होंने 1.37 लाख करोड़ रुपये के कृषि बजट का स्वागत किया और पीएम धन-धान्य कृषि योजना में हरियाणा को शामिल करने की मांग की। ंिजदल ने किसानों की आय सुरक्षा पर जोर दिया और कहा कि किसानों की औसत दैनिक आय अभी भी न्यूनतम मजदूरी से कम है।

उन्होंने भंडारण और लॉजिस्टिक में सुधार की आवश्यकता जताई, ताकि कटाई के बाद 1.5 लाख करोड़ रुपये की फसल की बर्बादी को रोका जा सके। भाजपा सांसद ने कृषि व्यापार नीतियों को उदार बनाने और निर्यात को बढ़ावा देने की अपील भी की।

उन्होंने कृषि मूल्य श्रृंखला के संपूर्ण विकास के लिए उत्पादन, भंडारण, परिवहन, खुदरा बिक्री और उपभोक्ताओं तक पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नई तकनीक को अपनाकर और अधिक पैदावार वाली फसलों के जरिये कृषि उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है।

ंिजदल ने आगे कहा कि आधुनिक शीत गृह, गोदाम और अनाज भंडारण केंद्र विकसित करके कटाई के बाद होने वाले नुकसान को रोका जा सकता है। इसके अलावा किसानों को सीधे बाजार से जोड़ने, डिजिटल मंचों को बढ़ावा देने और बिचौलियों की भूमिका कम करने पर भी उन्होंने जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उपभोक्ताओं को अच्छी गुणवत्ता वाले उत्पाद किफायती कीमत पर मिलें।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital