शिवसेना कार्यकर्ताओं ने शौचालय के बाहर कामरा की तस्वीर लगाई, मुंह काला करने की धमकी दी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 25 Mar 2025 08:25 PM
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने शौचालय के बाहर कामरा की तस्वीर लगाई, मुंह काला करने की धमकी दी
ऑडियो सुनें

इंदौर. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर ‘स्टैंडअप कॉमेडियन’ कुणाल कामरा की विवादास्पद टिप्पणियों का विरोध करते हुए मंगलवार को यहां शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने एक सार्वजनिक शौचालय के बाहर 36 वर्षीय इन हास्य कलाकार की तस्वीर लगा दी.
विरोध प्रदर्शन के दौरान शिवसेना की युवा इकाई के एक पदाधिकारी ने धमकी भी दी कि अगर कामरा मध्यप्रदेश आते हैं, तो उनका मुंह काला करके उन्हें सड़कों पर घुमाया जाएगा. चश्मदीदों ने बताया कि शिवसेना के युवा कार्यकर्ताओं ने यहां बंगाली चौराहे पर एक सार्वजनिक शौचालय के बाहर कामरा की तस्वीर लगा दी और उनके खिलाफ नारेबाजी की.

शिवसेना की युवा शाखा ”युवा सेना” की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष अनुराग सोनार ने संवाददाताओं से कहा,”कामरा कॉमेडी के नाम पर समाज में गंदगी परोसते हैं. उनकी इस गंदी मानसिकता पर विरोध जताने के लिए हमने सार्वजनिक शौचालय के बाहर उनकी तस्वीर लगा दी है.” सोनार ने यह भी कहा कि अगर कामरा मध्यप्रदेश आते हैं, तो शिवसेना कार्यकर्ता उनका मुंह काला करके उन्हें सड़कों पर घुमाएंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu