सेना ने उसके विमान के ‘हैक’ होने संबंधी सोशल मीडिया पोस्ट के दावे को किया खारिज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 25 Mar 2025 08:23 PM
सेना ने उसके विमान के ‘हैक’ होने संबंधी सोशल मीडिया पोस्ट के दावे को किया खारिज
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. सेना ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में किए गए इस दावे को खारिज किया है कि चीन ने उसके एक रिमोट संचालित विमान (आरपीए) को ‘हैक’ कर लिया. सेना के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि सेना ने मीडिया र्किमयों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से इस तरह की ‘असत्यापित’ और ‘भ्रामक’ साम्रगी को प्रसारित करने से बचने का आग्रह किया है.

उन्होंने कहा कि सेना अपनी सभी परिसंपत्तियों की सुरक्षा और परिचालन अखंडता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.
सोशल मीडिया पर हाल ही में प्रसारित एक पोस्ट में आरोप लगाया गया था कि भारतीय सेना का एक आरपीए पूर्वी क्षेत्र में चीनी सीमा में ‘घुस’ गया था. इसमें दावा किया गया था कि आरपीए को चीनी ने ‘हैक’ कर लिया था. सेना के एक सूत्र ने कहा कि यह स्पष्ट किया जाता है कि उक्त पोस्ट “पूरी तरह से बेबुनियाद और तथ्यात्मक रूप से गलत है” तथा “ऐसी कोई घटना” हुई ही नहीं. सूत्र के मुताबिक, सेना मीडिया र्किमयों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से ऐसी “असत्यापित और भ्रामक सामग्री प्रसारित करने से बचने” का आग्रह करती है, जिससे सार्वजनिक क्षेत्र में “अनावश्यक चिंता और भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu