संदिग्ध प्रेम संबंधों की वजह से योग शिक्षक को ‘जिंदा दफनाया’, तीन महीने बाद मिला शव

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 26 Mar 2025 08:28 PM
संदिग्ध प्रेम संबंधों की वजह से योग शिक्षक को ‘जिंदा दफनाया’, तीन महीने बाद मिला शव
ऑडियो सुनें

रोहतक. हरियाणा के रोहतक से तीन महीने पहले लापता हुए योग शिक्षक का शव चरखी दादरी में एक गड्ढे से बरामद किया गया. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी की पत्नी के साथ संदिग्ध संबंध की वजह से योग शिक्षक को ‘जिंदा दफना दिया गया था’.

पुलिस के मुताबिक, 45 वर्षीय जगदीप यहां एक संस्थान में काम कर रहा था और पिछले कुछ समय से किराए के मकान में रह रहा था.
पुलिस ने बताया कि जगदीप तीन महीने पहले लापता हो गया था, जिसके बाद उसके परिवार ने शिवाजी कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस के मुताबिक, सुराग के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने सहित मामले की जांच के सिलसिले में मुख्य आरोपी राजकरण के दो साथियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि राजकरण को अपनी पत्नी और जगदीप के बीच संबंध होने का संदेह था.

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के बाद पुलिस ने सोमवार को चरखी दादरी के एक गांव में सात फुट गहरे गड्ढे से शव को बाहर निकाला.
पुलिस ने बताया, ह्लमुख्य आरोपी राजकरण फरार है. उसे और मामले के एक अन्य आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं. मुख्य आरोपी के दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.ह्व रोहतक के शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी (एसएचओ) निरीक्षक दिलबाग सिंह ने बताया, ह्लप्रारंभिक जांच में पता चला कि राजकरण को शक था कि उसकी पत्नी का योग शिक्षक के साथ अवैध संबंध है.

हालांकि, राजकरण के पकड़े जाने के बाद ही सही जानकारी सामने आएगी.ह्व अधिकारी के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उन्होंने जगदीप का अपहरण कर उसके मुंह पर टेप लगाई, उसके हाथ-पैर बांधे और उसे चरखी दादरी ले गए, जहां सुनसान मैदान में गड्ढा खोदा गया था. संदिग्धों ने पुलिस को बताया कि जगदीप को गड्ढे में ‘जिंदा दफना दिया गया’.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu