अर्जेंटीना ने विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया और फिर ब्राजील को हराकर जश्न मनाया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 26 Mar 2025 09:02 PM
अर्जेंटीना ने विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया और फिर ब्राजील को हराकर जश्न मनाया
ऑडियो सुनें

ब्यूनस आयर्स. अर्जेंटीना के लिए मंगलवार का दिन विशेष रहा. उसकी टीम ने पहले अगले साल होने वाले फुटबॉल विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया और फिर अपने चिर प्रतिद्वंद्वी ब्राजील को 4-1 से करारी शिकस्त देकर जोरदार अंदाज में इसका जश्न मनाया.
मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने ब्राजील के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर उतरने से पहले ही बोलीविया और उरुग्वे के मैच के ड्रॉ छूटने से विश्व कप में अपनी जगह सुरक्षित कर दी थी.

बोलीविया के उरुग्वे को हराने में असफल रहने का मतलब था कि अर्जेंटीना 2026 में अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली दक्षिण अमेरिका की पहली टीम बन गई. एल ऑल्टो में उरुग्वे और बोलीविया का मैच गोल रहित ड्रॉ छूटने के बाद अर्जेंटीना ने चोटिल लियोनेल मेस्सी की अनुपस्थिति के बावजूद मंगलवार को मोनुमेंटल डी नुनेज. स्टेडियम में 85,000 प्रशंसकों के सामने ब्राजील को 4-1 से पराजित करके विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने का जश्न मनाया.

दक्षिण अमेरिकी विश्व कप क्वालीफाइंग इतिहास में ब्राजील की सबसे बुरी हार ने कोच डोरिवल जूनियर पर दबाव बढ़ा दिया, जिन्होंने पिछले साल जनवरी में पदभार संभाला था. ब्राज.ील दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग में 21 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है. वह शीर्ष पर काबिज अर्जेंटीना से 10 अंक जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद इक्वाडोर से केवल दो अंक पीछे है. इक्वाडोर को चिली ने गोल रहित ड्रॉ पर रोका.

तीसरे स्थान पर काबिज उरुग्वे और पांचवें स्थान पर काबिज पराग्वे के भी 21 अंक हैं और कोलंबिया उनसे एक अंक पीछे छठे स्थान पर है. वेनेजुएला के 15 अंक हैं और वह सातवें स्थान पर है. वेनेजुएला ने नौवें स्थान पर मौजूद पेरू पर 1-0 की जीत हासिल की.
दक्षिण अमेरिका क्वालीफाइंग में शीर्ष पर रहने वाली छह टीम विश्व कप के लिए सीधा क्वालीफाई करेंगी जबकि सातवें स्थान की टीम अंतरराष्ट्रीय प्लेऑफ में खेलेगी.

अर्जेंटीना ने ब्राजील के खिलाफ मैच में शुरू से अपना दबदबा बनाए रखा. यह पहला अवसर है जबकि अर्जेंटीना ने विश्व कप क्वालीफाइंग में ब्राजील के खिलाफ दोनों मैच जीते. अर्जेंटीना ने केवल 12 मिनट के अंदर ही दो गोल की बढ़त हासिल कर ली थी. उसकी तरफ से जूलियन अल्वारेज. ने चौथे मिनट में पहला गोल किया. इसके आठ मिनट बाद एंज.ो फर्नांडीज ने उसकी बढ़त दोगुनी कर दी. ब्राजील की तरफ से मैथियस कुन्हा ने 26वें मिनट में गोल किया लेकिन इसके 11 मिनट बाद एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने अर्जेंटीना को 3-1 से आगे कर दिया. अर्जेंटीना की तरफ से चौथा गोल गिउलिआनो शिमोन ने 71वें मिनट में किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu