बस की टक्कर से कंपनी प्रतिनिधि की मौत, आक्रोशित भीड़ ने किया पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 27 Mar 2025 01:38 PM
बस की टक्कर से कंपनी प्रतिनिधि की मौत, आक्रोशित भीड़ ने किया पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल
ऑडियो सुनें

नोएडा: शहर में बृहस्पतिवार सुबह एक आॅनलाइन किराना कंपनी के प्रतिनिधि (डिलीवरी बॉय) की बस की टक्कर से मौत हो गई जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने पथराव कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पथराव में चौकी प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में सेक्टर-104 के पास की है जब स्कूटी से जा रहे कंपनी प्रतिनिधि को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। पुलिस उपायुक्त राम बदन ंिसह ने बताया कि कंपनी प्रतिनिधि की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उसकी पहचान हाथरस जिले के निवासी प्रवीण कुमार (27) के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम जब शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज रही थी तब वहां इकट्ठा हुए कुछ लोगों ने उस पर पथराव कर दिया।’’ ंिसह ने बताया कि पथराव में सलारपुर चौकी प्रभारी अभिषेक मिश्रा और कांस्टेबल सुधीर घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ अन्य पुलिसर्किमयों को भी मामूली चोट आई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बल प्रयोग करके भीड़ को तितर-बितर किया तथा शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital