पाकिस्तान ने चीनी बैंक का एक अरब डॉलर का ऋण चुकाया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 28 Mar 2025 07:39 PM
पाकिस्तान ने चीनी बैंक का एक अरब डॉलर का ऋण चुकाया
ऑडियो सुनें

इस्लामाबाद. पाकिस्तान ने जल्द ही पुर्निवत्त प्रदान किये जाने पर सहमति बनने के बाद ‘इंड्ट्रिरयल एंड कार्मिशयल बैंक ऑफ चाइना’ (आईसीबीसी) को उसका एक अरब अमेरिकी डॉलर का वाणिज्यिक ऋण चुका दिया है. यह जानकारी मीडिया की एक रिपोर्ट से मिली. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस पुनर्भुगतान से देश का पहले से ही कम विदेशी मुद्रा भंडार अस्थायी रूप से घटकर छह महीने के सबसे निचले स्तर 10.6 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया है.

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट के अनुसार यह ऋण मूल रूप से आईसीबीसी द्वारा दो साल पहले लगभग 7.5 प्रतिशत की परिवर्तनशील ब्याज दर पर प्रदान किया गया था. पाकिस्तानी अधिकारियों के अनुसार, इस कर्ज का भुगतान इस महीने दो बराबर किस्तों में किया गया. सूत्रों ने बताया कि इसके अतिरिक्त, आईसीबीसी द्वारा दिए गए 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर की एक और ऋण किश्त अप्रैल के मध्य तक पूरी हो जाएगी, जिसे पाकिस्तान सरकार उसी महीने चुकाने की योजना बना रही है.

मार्च के तीसरे सप्ताह में 50 करोड़ अमरीकी डॉलर के दूसरे पुनर्भुगतान के कारण केंद्रीय बैंक का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 10.6 अरब अमरीकी डॉलर रह गया, जो छह महीने में सबसे निचला स्तर है. वित्त मंत्रालय को उम्मीद है कि आईसीबीसी पाकिस्तान को फिर से आर्थिक मदद मुहैया कराएगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu