सुकमा मुठभेड़ पर DIG ने की पुष्टि, 16 नक्सलियों के शव बरामद…

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 29 Mar 2025 12:20 PM
सुकमा मुठभेड़ पर DIG ने की पुष्टि, 16 नक्सलियों के शव बरामद…
ऑडियो सुनें

सुकमा: सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर शनिवार सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इसमें 16 नक्सली मारे गए हैं। DRG और CRPF के जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। मामला केरलापाल थाना क्षेत्र के उपमपल्ली का है।

DIG कमलोचन कश्यप ने बताया कि 16 नक्सलियों की डेडबॉडी रिकवर कर ली गई है। जिस तरह से हथियार मिले हैं, उससे यह स्पष्ट है कि मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर्स के भी हैं। अभी मुठभेड़ चल रही है। DIG ने बताया कि ऑपरेशन खत्म होगा, तब सर्चिंग की जाएगी, इसके बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि नक्सलियों को और कितना नुकसान हुआ है।

इंसास, SLR जैसे ऑटोमैटिक वेपंस भी बरामद किए हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इससे पहले 25 मार्च को सुरक्षाबलों ने 25 लाख रुपए के इनामी नक्सली सुधीर उर्फ ​​सुधाकर समेत 3 नक्सलियों को मार गिराया था। बस्तर रेंज में जवानों ने 2025 में मुठभेड़ में 100 नक्सलियों का एनकाउंटर किया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital