सुकमा मुठभेड़ पर अमित शाह का बयान: नक्सलवाद पर एक और स्ट्राइक, हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद…

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 29 Mar 2025 12:31 PM
सुकमा मुठभेड़ पर अमित शाह का बयान: नक्सलवाद पर एक और स्ट्राइक, हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद…
ऑडियो सुनें

रायपुर: सुकमा मुठभेड़ पर अमित शाह का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा, नक्सलवाद पर एक और स्ट्राइक, हमारी सुरक्षा एजेंसियों ने सुकमा में एक अभियान में 16 नक्सलियों को ढेर कर दिया है और स्वचालित हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के लिए संकल्पित हैं। हथियार रखने वालों से मेरी अपील है कि हथियार और हिंसा से बदलाव नहीं आ सकता; केवल शांति और विकास ही बदलाव ला सकता है।

बता दें कि नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 16 माओवादियों को मार गिराया है। इस घटना में दो जवान घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मिली जानकारी के अनुसार केरलापाल थाना क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर शुक्रवार को सुकमा जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान आज सुबह से सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच रूक-रूक कर मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से अभी तक 16 माओवादियों का शव बरामद किया है। इस घटना में दो जवान घायल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल और आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षाबलों द्वारा खोजी अभियान जारी है। इंसास, SLR जैसे ऑटोमैटिक वेपंस भी बरामद किए हैं, इससे यह स्पष्ट है कि मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर्स के भी हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital