अधिवेशन से बहुजन को स्पष्ट संदेश मिला कि वे भविष्य से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस का साथ दें : राहुल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 10 Apr 2025 07:18 PM
अधिवेशन से बहुजन को स्पष्ट संदेश मिला कि वे भविष्य से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस का साथ दें : राहुल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस के अहमदाबाद अधिवेशन में पारित प्रस्ताव का जिक्र करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इसमें बहुजन के लिए स्पष्ट संदेश है कि वे अपने भविष्य से जुड़े मुद्दों पर पार्टी का समर्थन करें और उसे मजबूत बनाएं. कांग्रेस का एक दिवसीय अधिवेशन बुधवार को अहमदाबाद में साबरमती नदी के तट पर आयोजित हुआ जिसमें पार्टी ने सामाजिक न्याय समेत कई मुद्दों पर प्रस्ताव पारित किया.

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “कल, एआईसीसी के अहमदाबाद अधिवेशन ‘न्यायपथ’ में कांग्रेस ने देश के बहुजन को हिस्सेदारी देते हुए सामाजिक न्याय को मजबूत करने के लिए 3 ऐतिहासिक संकल्प लिए हैं.” उन्होंने कहा, “हम राष्ट्रीय कानून लाकर आरक्षण की 50 प्रतिशत सीमा को खत्म करेंगे, केंद्रीय कानून बनाकर ‘एससी एसटी सब-प्लान’ को कानूनी आकार देंगे और इन वर्गों की जनसंख्या के आधार पर बजट में हिस्सेदारी देंगे.” कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ”संविधान के अनुच्छेद 15(5) में निर्धारित एससी, एसटी और ओबीसी के निजी शिक्षण संस्थानों में आरक्षण के अधिकार को लागू करवाएंगे.” उन्होंने कहा, “देश के बहुजनों के लिए हमारा संदेश साफ है – आपके भविष्य से जुड़े इन मुद्दों पर हमारा साथ निभाएं, हाथ को मज.बूत बनाएं…क्योंकि, हाथ बदलेगा हालात.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu