पटरी पर लेटकर अपने ऊपर से गुजरती ट्रेन का वीडियो अपलोड करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 10 Apr 2025 08:46 PM
पटरी पर लेटकर अपने ऊपर से गुजरती ट्रेन का वीडियो अपलोड करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

हैलाकांडी. असम के हैलाकांडी जिले में ट्रेन की पटरियों के बीच लेटकर अपने ऊपर से गुजरती ट्रेन का वीडियो बनाने और उसे अपलोड करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि आरोपी पापुल अलोम बरभुइया (27) को लाला पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया.

बरभुइया ने इस हफ्ते के शुरु में सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर 31 सेकेंड का वीडियो अपलोड किया गया, जिसमें वह लाला रेलवे स्टेशन पर पटरियों के बीच लेटा हैं और उस ट्रेन का वीडियो बना रहा है, जो कथित तौर पर उसके उपर से गुजरी. हालांकि, ‘पीटीआई-भाषा’ स्वतंत्र रूप से वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सकी. बेंगलुरु निवासी बरभुइया ने अगले दिन एक और वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया कि पिछली क्लिप संपादित थी.

बरभुइया ने दावा किया कि उसने ट्रेन के गुजरने वाले हिस्से को इंटरनेट से डाउनलोड किया था. उसने अन्य लोगों को इस तरह के स्टंट नहीं करने के लिए आगह किया था. अधिकारी ने बताया, ”गिरफ्तारी के बाद बरभुइया को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत दे दी गई है.” उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu