बाबा अमरनाथ यात्रा 2025: ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण शुरू…

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 15 Apr 2025 01:06 PM
बाबा अमरनाथ यात्रा 2025: ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण शुरू…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ल: श्रद्धा और आस्था के प्रतीक बाबा अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है. इस बार यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण और आधुनिक सुविधाएं जोड़ी गई हैं. श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (SASB) के अनुसार, यात्रा इस वर्ष 29 जून से 19 अगस्त 2025 तक आयोजित की जाएगी, जिसकी कुल अवधि 52 दिन होगी.

ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण

रजिस्ट्रेशन के लिए श्रद्धालु jksasb.nic.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा देशभर में SBI, PNB, J&K बैंक और YES बैंक की कुल 562 शाखाओं में ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध है. रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹150 निर्धारित किया गया है. इसके साथ ही, हेल्थ सर्टिफिकेट, पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो आवश्यक दस्तावेजों में शामिल हैं.

यह सुविधा जोड़ी

इस बार यात्रा मार्गों को और अधिक सुगम बनाने के लिए BRO ने सड़क मार्ग चौड़ा किया है. साथ ही, CCTV कैमरे, ड्रोन निगरानी, और सुरक्षाबलों की तैनाती के जरिए यात्रियों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. SASB की मोबाइल ऐप पर लाइव ट्रैकिंग, मौसम की जानकारी, हेल्पलाइन और मेडिकल अलर्ट जैसी डिजिटल सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं.

महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

आयु सीमा: 13 से 70 वर्ष के बीच के व्यक्ति ही यात्रा के लिए पात्र हैं.
स्वास्थ्यः गर्भवती महिलाएं (6 महीने से अधिक गर्भावस्था) यात्रा नहीं कर सकतीं.
स्वस्थता प्रमाण पत्रः SASB द्वारा मान्यता प्राप्त अस्पताल से प्राप्त करना अनिवार्य है. अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए jksasb.nic.in पर जाएं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital