कार की छत पर स्टंट करना युवक को पड़ा महंगा, रायपुर पुलिस ने बनाया ‘मुर्गा’

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 21 Apr 2025 01:08 PM
कार की छत पर स्टंट करना युवक को पड़ा महंगा, रायपुर पुलिस ने बनाया ‘मुर्गा’
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीच सड़क कार की छत पर बैठ सिगरेट के धुएं उड़ाना स्टंटबाज़ों को महंगा पड़ गया. सोशल मीडिया पर जब स्टंटबाज़ युवकों ने यह वीडियो डाला तो रायपुर पुलिस एक्टिव हो गई और स्टंटबाजों को पड़कर थाने ले आई.

जहां पुलिस में इन नाबालिक युवकों को मुर्गा बना दिया. मामला रायपुर के मौलाना आज़ाद थाना क्षेत्र का है.

दरअसल राजधानी रायपुर के आमापारा इलाके में इस युवक चलती कार की छत पर बैठ सिगरेट का धुँआ उड़ा रहा था.युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा गया. वीडियो में युवक तेज़ रफ़्तार कार में जानलेवा हरकते करता दिखाई दे रहा था. इस दौरान राह चलते लोगों ने भी स्टंटबाज़ों का वीडियो बना लिया. जिस पर रायपुर पुलिस ने एक्शन लिया है.

उड़ीसा से रायपुर घूमने आया था युवक, मस्ती पड़ गई महंगी

जानकारी के मुताबिक व्यापारी उड़ीसा से किसी काम से रायपुर आया था. इस दौरान व्यापारी का ड्राइवर अपने दोस्तों के साथ रायपुर घूमने निकल पड़ा. युवक मस्ती करते हुए कार चलाने लगे. इस दौरान एक युवक तेज़ रफ़्तार कार की छत पर बैठ कर सिगरेट पीने लगा. ये नज़ारा देख कई राहगीरों ने वीडियो बना लिया. वीडियो के आधार पर कार्यवाई करते हुए पुलिस सभी स्टंटबाज़ों को थाने ले आई. और सभी को मुर्गा बनने की सज़ा दी गई.

सिर्फ एक युवक बालिग बांकी सभी स्टंटबाज नाबालिग

जानकारी के मुताबिक चलती कार में स्टंट करने वाले युवक नाबालिग है. सिर्फ व्यापारी का ड्राइवर बालिग है. जिस पर पुलिस ने प्रतिबंधात्मक और मोटरव्हिकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. सजा के तौर पर थाने में “मुर्गा बनाकर” उन्हें सबक सिखाया गया. पुलिस ने इस कदम को अनुशासनात्मक कार्रवाई बताते हुए कहा कि यह एक संदेश है कि कानून तोड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

रायपुर पुलिस ने ही नया वीडियो किया वायरल

इस मामले में स्टंटबाज़ युवाओं को संदेश देने के लिए रायपुर पुलिस ने ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है. जिसमें सबसे पहले स्टंट बाजी करते हुए युवक दिखाई दे रहा है और उसके बाद पुलिस ने जिस तरह उसे थाने में मुर्गा बनाया वह वीडियो दिखाया गया है. साथ ही संदेश भी इस वीडियो के माध्यम से देने की कोशिश की गई है कि अगर कोई सड़क पर जानलेवा स्टंट करेगा तो पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital