कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा को दिल्ली सीमा पर पुलिस ने रोका

जयपुर: राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोंिवद ंिसह डोटासरा को दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सीमा पर रोक दिया और उन्हें आगे नहीं जाने दिया। कांग्रेस प्रवक्ता ने यहां बताया कि अपने निजी कार्य से दिल्ली जा रहे डोटासरा को दिल्ली पुलिस ने रोका दिया और कहा कि उन्हें राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश नहीं करने देने के आदेश हैं।

डोटासरा ने कहा कि उन्हें निजी कार्य से दिल्ली जाने से पुलिस रोक रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के शासन में आम आदमी तो अपने अधिकारों को प्राप्त करने की सोच भी नहीं सकता। डोटासरा ने ट्वीट किया,‘‘देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात हैं, दिल्ली में प्रवेश से रोका जा रहा है। कांग्रेस की एकजुटता से घबराई तानाशाह सरकार ने हमें रोकने के लिए पुलिस बल तैनात कर रखा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देश को बताएं कि किस कानून के तहत हमें रोका जा रहा है?’’

उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी को नोटिस जारी किए जाने के खिलाफ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता दिल्ली सहित अनेक जगहों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button