उत्तर प्रदेश: जुलूस के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने के मामले में युवक गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 29 Apr 2025 07:11 PM
उत्तर प्रदेश: जुलूस के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने के मामले में युवक गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

बलिया. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक जुलूस के दौरान कथित रूप से ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाने के मामले में पुलिस ने एक युवक को मंगलवार को गिरफ्तार किया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है. अधिकारी ने बताया कि मनियर थानाक्षेत्र के मनियर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के चुनाव के मद्देनजर 27 अप्रैल को एक जुलूस निकाला गया था. पुलिस के मुताबिक, आरोप है कि जुलूस के दौरान एक युवक ने पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया.

पुलिस ने बताया कि चंद्र प्रकाश गुप्ता नाम के एक व्यक्ति ने मंगलवार को ‘एक्स’ पर जुलूस का वीडियो पोस्ट कर घटना की जानकारी दी और पुलिस-प्रशासन से कार्रवाई की मांग की. बलिया जिला पुलिस ने मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे युवक को हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. पुलिस ने वीडियो को जांच के लिए वाराणसी स्थित फॉरेंसिक लैब भेजा है. पुलिस ने बताया कि लैब की रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी. थाना प्रभारी रत्नेश दूबे ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में इरशाद नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच जारी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu