पीआईए ने गिलगित, स्कार्दू सहित पीओके की सभी उड़ाने रद्द कीं

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 30 Apr 2025 07:50 PM
पीआईए ने गिलगित, स्कार्दू सहित पीओके की सभी उड़ाने रद्द कीं
ऑडियो सुनें

इस्लामाबाद. पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत के साथ बढ़ते तनाव के मद्देनजर पाकिस्तान की राष्ट्रीय विमानन कंपनी ने सुरक्षा कारणों से बुधवार को गिलगित, स्कार्दू सहित पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके)के अन्य उत्तरी क्षेत्रों से आने-जाने  वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं. स्थानीय मीडिया ने यह खबर दी है. उर्दू अखबार ‘जंग’ ने उड़ानों की सूची के हवाले से खबर दी कि पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) ने कराची और लाहौर से स्कार्दू के लिए दो-दो उड़ानें रद्द कर दी हैं.

अखबार ने विमानन क्षेत्र के सूत्रों के हवाले से बताया कि इस्लामाबाद से स्कार्दू जाने वाली दो उड़ानें और इस्लामाबाद से गिलगित जाने वाली चार उड़ानें भी रद्द कर दी गई हैं. एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की खबर के मुताबिक भारत के साथ तनाव के कारण बढ़ी सुरक्षा चिंताओं के बीच पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र की निगरानी तेज कर दी है.

अखबार ने बताया, ”सुरक्षा कारणों से बुधवार को गिलगित और स्कार्दू के लिए निर्धारित सभी वाणिज्यिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं.” अधिकारियों ने बताया कि ये उपाय एहतियाती हैं और इनका उद्देश्य क्षेत्रीय तनाव के दौरान राष्ट्रीय हवाई क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. अख.बार के मुताबिक पाकिस्तानी अधिकारियों ने सभी हवाई अड्डों को उच्च निगरानी पर रखा है और सुरक्षा और निगरानी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जा रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu