अमेरिकी लड़कियों को अश्लील तस्वीरें, वीडियो ऑनलाइन साझा करने के लिए धमकाने के आरोप में दो गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 30 Apr 2025 08:07 PM
अमेरिकी लड़कियों को अश्लील तस्वीरें, वीडियो ऑनलाइन साझा करने के लिए धमकाने के आरोप में दो गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अमेरिका में रहने वाली लड़कियों को उनकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन मंच पर साझा करने के लिए धमकाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अमेरिकी एजेंसियों द्वारा उपलब्ध करायी गयी जानकारी के आधार पर जनवरी में शुरू किये गये “ऑपरेशन हॉक” का ब्यौरा देते हुए अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई के अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन प्रभाग ने एजेंसी द्वारा दर्ज अलग-अलग मामलों में अब तक मैंगलोर निवासी शेख मुइज अहमद और दिल्ली निवासी मुकुल सैनी को गिरफ्तार किया है.

दोनों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने इस वर्ष की शुरुआत में उनके परिसरों पर छापेमारी की थी, जिस दौरान उनके डिजिटल उपकरणों से “बाल यौन शोषण सामग्री” बरामद हुई थी, जिसे कथित तौर पर अमेरिकी लड़कियों को बहला-फुसलाकर प्राप्त किया गया था.

सीबीआई के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “मार्च 2024 के दौरान, मैंगलोर निवासी आरोपी शेख मुइज. अहमद, ‘हाइज.ेनबर्ग7343’ नाम से सोशल मीडिया मंच ‘डिस्कॉर्ड’ के माध्यम से अमेरिका की नाबालिग लड़की के साथ ऑनलाइन चैट करता था.” उन्होंने कहा कि सैनी 2023-24 में “इजुमी#9412”, “इजुमी#7070”, “डेडएड#6873” और “अरिसू” आईडी का उपयोग कर मंच पर सक्रिय था.

प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी लड़कियों को ऑनलाइन चैट के दौरान यौन संबंधों के बारे में बात करने और अपनी अश्लील तस्वीरें और वीडियो साझा करने के लिए कहते थे. सीबीआई प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों ने नाबालिग पीड़ितों को ऑनलाइन अश्लील यौन गतिविधियों में शामिल होने के लिए भी धमकाया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu