पाकिस्तानी भालाफेंक खिलाड़ी अरशद नदीम का इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 01 May 2025 12:15 PM
पाकिस्तानी भालाफेंक खिलाड़ी अरशद नदीम का इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: पाकिस्तान के ओलंपिक चैम्पियन भालाफेंक खिलाड़ी अरशद नदीम का इंस्टाग्राम अकाउंट पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद एक ‘कानूनी अनुरोध’ के कारण भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। भारत में नदीम का इंस्टाग्राम अकाउंट खोलने की कोशिश करने वालों का यह संदेश मिल रहा है ,‘‘ भारत में यह अकाउंट उपलब्ध नहीं है । इस आशय के कानूनी अनुरोध के बाद यह फैसला लिया गया।’’

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए जिनमें अधिकांश पर्यटक थे। सरकार ने उन पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट को बंद कर दिया है जिनके भारत में बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं। इस सप्ताह की शुरूआत में कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को भी ‘भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के विरुद्ध भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठे और भ्रामक कथन और गलत सूचना प्रसारित करने’ के लिए भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया था।

पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर, बासित अली और शाहिद अफरीदी के यूट्यूब अकाउंट भारत में बंद कर दिये गए हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट हालांकि उपलब्ध हैं। पाकिस्तानी अभिनेता अली जफर, माहिरा खान के इंस्टाग्राम अकाउंट भी भारत में ब्लॉक कर दिये गए हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital