पाकिस्तानी कलाकार माहिरा खान, हानिया आमिर, अली जफर के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 01 May 2025 09:08 PM
पाकिस्तानी कलाकार माहिरा खान, हानिया आमिर, अली जफर के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर एक ”कानूनी अनुरोध” के बाद लोकप्रिय पाकिस्तानी कलाकारों माहिरा खान, हानिया आमिर, सनम सईद और अली ज.फ.र के इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिए गए हैं. भारत में उपयोगकर्ताओं ने जब इन कलाकारों के पेज तक पहुँचने का प्रयास किया, तब यह संदेश प्रर्दिशत हुआ ”भारत में अकाउंट उपलब्ध नहीं है. ऐसा इसलिए है क्योंकि हमने इस सामग्री को प्रतिबंधित करने के कानूनी अनुरोध का अनुपालन किया है .”

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 नागरिक मारे गए जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे. इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ. गया है. पाकिस्तानी अभिनेता बिलाल अब्बास, इकरा अजीज, आयजा खान, इमरान अब्बास और सजल अली के इंस्टाग्राम अकाउंट भी ब्लॉक कर दिए गए हैं. पाकिस्तानी कलाकाार फ.वाद खान अभिनीत फिल्म ‘अबीर गुलाल’ की रिलीज भी हमले के बाद अधर में लटकी हुई है. हालांकि, फ.वाद खान का इंस्टाग्राम अकाउंट भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए अभी भी उपलब्ध है.

गायक आतिफ. असलम, फ.रहान सईद, अली सेठी, शफ.कत अमानत अली, 2016 की ‘सनम तेरी कसम’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अभिनेता मावरा होकेन, सबा क.मर (‘हिंदी मीडियम’), अदनान सिद्दीकी (‘मॉम’), हमजा अली अब्बासी, ‘बिग बॉस’ फेम वीना मलिक, ‘चुड़ैल्स’ के सितारे सरवत गिलानी, मेहर बानो, निमरा बुचा और यासरा रिजवी के इंस्टाग्राम अकाउंट अभी चालू हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu