पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में अपनी लगातार छठी जीत हासिल करने के बाद अंक तालिका में टॉप स्थान पर कब्जा कर लिया है।
50वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से हराया
एमआई ने आईपीएल 2025 के 50वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से हरा दिया। आईपीएल के इतिहास में तीन बार ऐसे मौके आए हैं जब एमआई ने एक सीजन में लगातार छह जीत हासिल की। उन्होंने सबसे पहले सीजन 2008 में ऐसा किया था। इसके बाद सीजन 2017 में भी उन्होंने ऐसा ही किया। इसके बाद मौजूदा सीजन में भी शुरुआती लड़खड़ाहट के बाद उनकी गाड़ी अब सरपट दौड़ रही है।खास बात यह है कि जब भी एमआई ने पांच या उससे ज्यादा जीत लगातार हासिल की है, तब-तब वे फाइनल (सीजन 2008 को छोड़कर) में पहुंचने में कामयाब रहे हैं।
एमआई ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए
एमआई ने आईपीएल 2025 के 50वें मैच में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। यह 17वीं बार ऐसा हुआ है जब इस टीम ने 200 प्लस का टारगेट सफलतापूर्वक डिफेंड किया और इतना लक्ष्य सेट करने के बाद एक भी मैच नहीं हारा। यानी पहले बैटिंग करते हुए 200 प्लस रन बनाने के बाद जीत के मामले में एमआई का 100 प्रतिशत रिकॉर्ड है।
मुंबई इंडियंस की टीम अब 11 मैचों में 7 जीत के बाद 14 अंक हासिल करने के बाद टॉप पर
एमआई ने यह मैच 100 रनों के बड़े अंतर से जीता। यह रनों के मामले में उनकी तीसरी सबसे बड़ी जीत है। एमआई की सबसे बड़ी जीत 2017 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आई थी, जब उन्होंने 146 रनों से मैच जीता था। इसके बाद वे 2018 में भी केकेआर को उनके ही मैदान पर 102 रनों से हरा चुके हैं।मुंबई इंडियंस की टीम अब 11 मैचों में 7 जीत के बाद 14 अंक हासिल करने के बाद टॉप पर है। दूसरे स्थान पर मौजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भी इतने ही अंक हैं लेकिन एमआई का रन रेट बेहतर है। 10 टीमों में केवल एमआई ही एक ऐसी टीम है जिसका नेट रन रेट प्लस एक अंक से ऊपर है। (इनपुट-एजेंसी)
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 महासमुंद में भीषण सड़क हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी कार, दो महिलाओं की मौत, तीन घायल
- 2 छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति: IIT, AIIMS, IIM में प्रवेश के बाद मिलेगी सहायता, जानें आवेदन का तरीका
- 3 दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में सहायक प्रोफेसर के 219 पद, जानें पदों का विषयवार ब्योरा, शुल्क और चयन प्रक्रिया
- 4 Driving License अब 75 प्रतिशत अंक मिलने पर ही बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, विदेशी और भारतीयों के अलग रंग के होंगे लायसेंस, सड़क परिवहन मंत्रालय ने जारी किया ड्राफ्ट
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.