ओडिशा में नौ ट्रांसजेंडर छात्रों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 04 May 2025 08:28 PM
ओडिशा में नौ ट्रांसजेंडर छात्रों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की
ऑडियो सुनें

भद्रक. ओडिशा के भद्रक जिले के एक स्कूल के नौ ट्रांसजेंडर छात्रों ने कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की. स्कूल के प्रधानाध्यापक मलयरंजन पांडा ने कहा कि भद्रक नगरपालिका के अंतर्गत बोलपोखरी, चरंपा में सरोजिनी संस्कृत विद्यालय के दो लेसबियन छात्रों सहित नौ ट्रांसजेंडर ने सामाजिक विषमताओं और कलंक को दरकिनार करते हुए दसवीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की. ओडिशा की दसवीं बोर्ड की परीक्षा के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए थे.

पांडा ने बताया कि रिया साही, जीतू स्वैन, जदुनाथ हांसदा, संजना सामल, सस्मिता बिंदानी, आशीर्वाद साहू, राजकिशोर दास, सिमा तंगुर और संध्या चंपिया की सफलता सिर्फ अकादमिक नहीं थी बल्कि यह व्यक्तिगत रूप से मिली जीत थी क्योंकि एक समय उनके परिवारों ने ही उन्हें छोड़ दिया था. उन्होंने बताया कि दसवीं बोर्ड के परिणाम घोषित होने के बाद इन छात्रों को बधाइयां मिलनी शुरू हो गईं. सभी के परिजनों ने उन्हें फोन कर आशीर्वाद दिया और प्रोत्साहित किया.

रिया साहू ने कहा, ”मैंने पांच वर्ष पहले गंजम जिले के खलीकोट स्थित अपना घर छोड़ दिया था.” उन्होंने बताया, ”मेरी तरह ही अन्य सभी लोग ओडिशा के विभिन्न हिस्सों से यहां आए हैं. हम स्कूल के पास ही किराए के मकान में रह रहे हैं. अपमान और सामाजिक कलंक तथा अन्य बाधाओं के बावजूद हमारी मानसिक शक्ति और स्कूल से मिले प्रोत्साहन ने हमें दसवीं बोर्ड की परीक्षा पास करने में मदद की.” रिया ने कहा, ”मैं आगे पढ़ना चाहती हूं और सम्मान के साथ जीना चाहती हूं.” ‘ऑल ओडिशा ट्रांसजेंडर वेलफेयर एसोसिएशन’ ने छात्रों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
  2. 2 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  3. 3 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  4. 4 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu