जब पाकिस्तान के खिलाफ देश एकजुट तो तुच्छ राजनीति कर रहे हैं हिमंत विश्व शर्मा: गोगोई

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 06 May 2025 09:00 PM
जब पाकिस्तान के खिलाफ देश एकजुट तो तुच्छ राजनीति कर रहे हैं हिमंत विश्व शर्मा: गोगोई
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के आरोप को लेकर मंगलवार को उन पर पलटवार करते हुए कहा कि जब पाकिस्तान के खिलाफ पूरा देश एकजुट होकर सरकार के साथ खड़ा है तो शर्मा एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का आईटी प्रकोष्ठ तुच्छ राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

असम के मुख्यमंत्री शर्मा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के पाकिस्तानी सेना के साथ “अच्छे संबंध” हैं. शर्मा ने गुवाहाटी में संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि कोलबर्न ने भारत और पाकिस्तान के बीच 19 बार यात्रा की थी और पड़ोसी देश में पाकिस्तानी सेना के अधिकारी उनके साथ रहे.

लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गोगोई ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, ”ऐसे समय में जब पूरा देश एकजुट है और पाकिस्तान के खिलाफ प्रयासों में केंद्र सरकार का समर्थन कर रहा है, असम के मुख्यमंत्री एवं भाजपा का आईटी प्रकोष्ठ तुच्छ राजनीति में लिप्त है.” उन्होंने कहा, ”हम चाहते हैं कि सरकार पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए और पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले इसकी कीमत चुकाए.”

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu