छग-तेलंगाना सीमा पर सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन जवान बलिदान, तीन घायल

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 08 May 2025 09:22 PM
छग-तेलंगाना सीमा पर सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन जवान बलिदान, तीन घायल
ऑडियो सुनें

सुकमा: छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की खबर है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि आईईडी ब्लास्ट में तीन जवान बलिदान हो गए हैं और तीन घायल हैं। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना के वेंकटपुरम ओर ईडमिली के पहाड़ियों पर माओवादियों ओर जवानों के साथ मुठभेड़ चल ही है। तेलंगाना के मूलगु जिले के वाजेडु गांव में आईईडी ब्लास्ट हुआ है। जिसमें तीन जवान बलिदान हो गए हैं और तीन जवान घायल हैं। जिस इलाके में आईईडी ब्लास्ट हुआ है, वो छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से लगा हुआ है।

बता दें कि इससे पहले 7 मई को छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा के बीजापुर जिले के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसमें कई नक्सली मारे गए थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital