भारतीय कृषि को आर्थिक रूप से लाभप्रद बनाने के लिए समाधान खोजने की जरूरत: गडकरी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 08 May 2025 07:52 PM
भारतीय कृषि को आर्थिक रूप से लाभप्रद बनाने के लिए समाधान खोजने की जरूरत: गडकरी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय कृषि को आर्थिक रूप से लाभप्रद बनाने की जरूरत है क्योंकि देश को ‘आत्मनिर्भर’ बनाना जरूरी है. यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि भारत की कृषि को ऊर्जा और बिजली क्षेत्र की ओर विविधता देने की जरूरत है, क्योंकि देश में खाद्यान्नों के भंडारण की पर्याप्त क्षमता नहीं है.

ग्रामीण और आदिवासी भारत में रोजगार की संभावनाएं बढ़ाने की भी जरूरत है, क्योंकि ये क्षेत्र गंभीर आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं. मंत्री ने कहा, ”भारतीय कृषि आर्थिक रूप से बहुत लाभप्रद नहीं है. अब, यह वह समय है जब हमें यह समाधान खोजने की आवश्यकता है कि हम अपनी खेती को आर्थिक रूप से लाभप्रद कैसे बना सकते हैं.” उन्होंने कहा, ”इसके बिना, हम आत्मनिर्भर भारत नहीं बना सकते.” मौजूदा स्थिति में, गडकरी ने कहा कि बड़ी समस्या यह है कि भारत के पास खाद्यान्न, चावल, गेहूं और चीनी का अधिशेष स्टॉक है.

उन्होंने कहा, ”और ये वे समस्याएं हैं जिनका हम सामना कर रहे हैं… हमें यह पता लगाने की आवश्यकता है कि किसानों को लाभकारी मूल्य कैसे मिलेगा.” गडकरी ने बताया कि जैव ईंधन के लिए एक अच्छा बाजार बनाकर, भारत जीवाश्म ईंधन की मांग को कम करने जा रहा है. उन्होंने कहा, ”अगर हम प्रदूषण को कम करना चाहते हैं, तो सतत विकास के लिए हरित ईंधन बहुत महत्वपूर्ण है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu