भारत में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला को हिरासत में लिया गया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 08 May 2025 08:19 PM
भारत में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला को हिरासत में लिया गया
ऑडियो सुनें

बाराबंकी. बाराबंकी जिले के फतेहपुर क्षेत्र से एक बांग्लादेशी महिला को उसके पर्यटक वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि खुफिया ब्यूरो और अन्य जांच एजेंसियां महिला से पूछताछ कर रही हैं.

उसने बताया कि दुबई में नौकरी करने वाले जिले के हसनपुर टांडा गांव के निवासी सलमान ने दो वर्ष पहले बांग्लादेश जाकर अपने दोस्त की बहन आसमाउल (27) से निकाह कर लिया था और बाद में पर्यटक वीजा पर उसे अपने साथ गांव ले आया. पुलिस ने बताया कि 29 अगस्त 2023 को सलमान ने गांव में उससे फिर निकाह रचा लिया. उसने बताया कि जनवरी 2024 में आसमाउल के वीजा की अवधि समाप्त हो गई. इस बीच, बांग्लादेशी महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया.

उसने बताया कि सलमान अपनी 10 माह की बेटी के जन्म प्रमाणपत्र के लिए प्रयास कर रहा था तो बच्ची की मां का आधार कार्ड मांगा गया, जिसके बाद ग्रामीणों को महिला के बांग्लादेशी होने की बात पता चली. ग्रामीणों की शिकायत पर गत मंगलवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी जगतराम कन्नौजिया के नेतृत्व में हसनपुर टांडा पहुंची पुलिस टीम आसमाउल को अपने साथ कोतवाली ले आई और पूछताछ में उसने मामले का खुलासा किया. पुलिस को उसके पास से बांग्लादेश का पहचान पत्र भी मिला है.

उसने बताया कि सूचना पर अभिसूचना ब्यूरो तथा खुफिया विभाग की टीम भी फतेहपुर पहुंचीं और आसमाउल से जरूरी जानकारी हासिल कर उसे जिले के वन स्टाप सेंटर पहुंचाया जहां जांच एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं. पुलिस ने बताया कि आसमाउल बांग्लादेश के कोमिला जिले की निवासी है. सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने मामले की जानकारी दूतावास को दे दी है और आगे की कार्रवाई दूतावास के निर्देशानुसार होगी.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
  2. 2 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  3. 3 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  4. 4 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu