मलयालम अभिनेता विनायकन नशे में अभद्र व्यवहार करने पर गिरफ्तार, बाद में रिहा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 08 May 2025 09:46 PM
मलयालम अभिनेता विनायकन नशे में अभद्र व्यवहार करने पर गिरफ्तार, बाद में रिहा
ऑडियो सुनें

कोल्लम. मलयालम अभिनेता विनायकन को बृहस्पतिवार को यहां एक होटल में शराब के नशे में कथित तौर पर उपद्रव मचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और बाद में थाने से जमानत पर रिहा कर दिया गया. अंचलुमुडु पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि अभिनेता दो मई से पास में शूटिंग के लिए एक होटल में ठहरे थे, लेकिन बृहस्पतिवार को चेकआउट के दौरान उन्होंने नशे में धुत होकर होटल में हंगामा किया.

उन्होंने कहा कि पुलिस को बुलाया गया और उन्हें चिकित्सा जांच के लिए ले जाया गया और फिर अंचलुमुडु पुलिस थाने ले जाया गया.
उन्होंने कहा कि थाने में उनके खिलाफ केरल पुलिस अधिनियम की धारा 118 (ए) (सार्वजनिक स्थान पर नशे में पाया जाना) के तहत मामला दर्ज किया गया.

उन्होंने कहा, ”वह बहुत ज्यादा शराब के नशे में थे और पुलिसर्किमयों समेत सभी लोगों पर चीख रहे थे.” टीवी चैनल पर प्रसारित वीडियो के मुताबिक अभिनेता थाने में पुलिसर्किमयों पर भी चीखते दिख रहे हैं. अधिकारी ने कहा कि अभिनेता को उनके एक सहयोगी के जमानतदार बनने पर थाने से जमानत पर रिहा कर दिया गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu