रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं तीनों सेनाओं के प्रमुखों से मुलाकात, सैन्य तैयारियों पर होगी बात

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Fri, 09 May 2025 01:00 PM
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं तीनों सेनाओं के प्रमुखों से मुलाकात, सैन्य तैयारियों पर होगी बात
ऑडियो सुनें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को तीनों सेनाओं आर्मी, नेवी व एयरफोर्स के प्रमुखों से मुलाकात कर रहे हैं। रक्षा मंत्री व सेना प्रमुखों की इस महत्वपूर्ण बैठक में पूरी स्थिति की समीक्षा की जाएगी। माना जा रहा है कि इसके साथ ही इस बैठक में आगे की रणनीति और सैन्य तैयारियों पर भी चर्चा की जाएगी।  

पाकिस्तान ने अब तक भारत के कई सैन्य और नागरिक ठिकानों पर अटैक किया है, जिसे भारतीय सेनाओं ने पूरी तरह से नाकाम कर दिया है

पाकिस्तान ने अब तक भारत के कई सैन्य और नागरिक ठिकानों पर अटैक किया है, जिसे भारतीय सेनाओं ने पूरी तरह से नाकाम कर दिया है। गौरतलब है कि पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने 8 और 9 मई 2025 की मध्यरात्रि पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों का उपयोग करके कई हमले किए हैं। पाक सैनिकों ने जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भी बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। भारत ने पाकिस्तान द्वारा किए गए सभी ड्रोन व मिसाइल हमलों को प्रभावी ढंग से विफल किया है। 

भारतीय सेना राष्ट्र की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध 

भारतीय सेना का कहना है कि सेना राष्ट्र की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सभी नापाक मंसूबों का बलपूर्वक जवाब दिया जाएगा। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तान के सभी हमलों का जबरदस्त जवाब दिया है, जिसमें पाकिस्तान को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का जवाब देते हुए भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया था। भारत ने अपने अटैक में किसी नागरिक या सैन्य ठिकाने पर हमला नहीं किया। बावजूद इसके, पाकिस्तान भारत में सैन्य व नागरिक ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन भारत की सेनाओं ने इन सभी हमलों को नाकाम कर दिया है। 

तीनों सेनाओं के प्रमुख से मुलाकात के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी 

पाकिस्तान द्वारा किए गए इन हमलों के मद्देनजर अब तीनों सेनाओं के प्रमुख रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर रहे हैं। इस मुलाकात में आगे की रणनीति तय की जाएगी। साथ ही पाकिस्तान को करारा जवाब देने पर भी चर्चा की जाएगी। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने भारत के विभिन्न इलाकों में ड्रोन से भी हमले किए हैं। भारत ने इन हमलों को नाकाम करते हुए पाकिस्तान के कई ड्रोन मार गिराए हैं। 

भारत ने पाकिस्तान द्वारा किए गए सीजफायर उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दिया है

भारत ने पाकिस्तान द्वारा किए गए सीजफायर उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब तो दिया ही है। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया व अन्य प्लेटफार्म पर किए जा रहे दुष्प्रचार का भी जवाब दिया है। केंद्र सरकार का कहना है कि भारत के नागरिकों में डर फैलाने के उद्देश्य से, विशेष रूप से पाकिस्तान की मुख्यधारा की मीडिया और कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से, एक सुनियोजित मनोवैज्ञानिक अभियान चलाया गया। यह अभियान पूरी तरह से झूठी खबरों और भ्रामक सूचनाओं पर आधारित है। केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के इस झूठे प्रचार को पूरी तरह से नाकाम कर दिया है। (इनपुट-आईएएनएस)

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news