आईपीएल 17 मई से फिर शुरू होगा, तीन जून को होगा फाइनल: बीसीसीआई

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 12 May 2025 11:04 PM
आईपीएल 17 मई से फिर शुरू होगा, तीन जून को होगा फाइनल: बीसीसीआई
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का मौजूदा सत्र 17 मई से छह स्थानों पर फिर से शुरू करने का फैसला किया जिसमें संशोधित कार्यक्रम के अनुसार फाइनल तीन जून को होगा. आठ मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच रद्द होने के बाद आईपीएल को रोक दिया गया था जब पाकिस्तान ने चंडीगढ़ के पास भारतीय हवाई क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश की थी जिससे स्टेडियम में ब्लैकआउट हो गया था.

बोर्ड ने एक बयान में कहा, ”बीसीसीआई को टाटा आईपीएल 2025 फिर से शुरू करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. सरकार और सुरक्षा एजेंसियों और सभी प्रमुख हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद बोर्ड ने बचे सत्र के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है. ” लीग के फिर से शुरू होने पर पहला मैच 17 मई को बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा.
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार लीग मैचों के लिए छह स्थान बेंगलुरु, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, अहमदाबाद और मुंबई होंगे. प्लेऑफ मैचों के लिए स्थानों की घोषणा बाद में की जाएगी. छह स्थानों पर कुल 17 मैच खेले जाएंगे और संशोधित कार्यक्रम में दो ‘डबल-हेडर’ शामिल हैं जो दो रविवार को खेले जाएंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu