गाजा में हवाई हमले में पत्रकार, एक ही परिवार के 12 सदस्य समेत 54 लोगों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 15 May 2025 09:08 PM
गाजा में हवाई हमले में पत्रकार, एक ही परिवार के 12 सदस्य समेत 54 लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

खान यूनिस. गाजा के दक्षिणी शहर खान यूनिस में बृहस्पतिवार तड़के हुए हवाई हमलों में 54 लोगों की मौत हो गई. एसोसिएटेड प्रेस के कैमरामैन ने 10 हवाई हमलों की पुष्टि की और उसने बताया कि शवों को टुकड़ों में अस्पताल लाया गया. मृतकों में ‘अल अराबी टीवी’ के पत्रकार हसन समूर और उनके परिवार के 11 अन्य सदस्य शामिल हैं. यह लगातार दूसरा दिन था जब गाजा के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में जबरदस्त बमबारी हुई. इजराइली सेना की ओर से इन हमलों पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की गई है.

यह हमले ऐसे समय में हो रहे हैं जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व की यात्रा पर हैं, हालांकि वह इजराइल नहीं जाएंगे.
इस बीच, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में हमास को खत्म करने के लिए बल का प्रयोग तेज करने का संकल्प लिया है. अंतरराष्ट्रीय संगठन ”ूमन राइट्स वॉच’ ने इस योजना को ‘नरसंहार जैसा’ बताया है.

गाजा में अब तक करीब 53,000 फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है. 90 प्रतिशत आबादी विस्थापित हो चुकी है और करीब पांच लाख लोग भुखमरी के कगार पर हैं. हमास ने सात अक्टूबर को इजराइल पर हमले के दौरान बंधक बनाए गए लगभग 250 लोगों में से 58 लोगों को अभी भी बंधक बना रखा है, जिनमें से 23 के अब भी जीवित होने का अनुमान है. हालांकि इजराइली अधिकारियों ने उनमें से तीन की स्थिति के बारे में संदेह व्यक्त किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu