खंडवा में सामूहिक दुष्कर्म के बाद आदिवासी महिला की मौत हो गई, दो लोग गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 25 May 2025 09:06 PM
खंडवा में सामूहिक दुष्कर्म के बाद आदिवासी महिला की मौत हो गई, दो लोग गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

खंडवा. मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में दो लोगों द्वारा दुष्कर्म किए जाने के बाद 45 वर्षीय एक आदिवासी महिला की मौत हो गई. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर खालवा तहसील में रोशनी पुलिस चौकी क्षेत्र में शनिवार को हुई घटना के सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. खंडवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश रघुवंशी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि महिला को बुरी तरह पीटा गया और खून बहने से उसकी मौत हो गई.

उन्होंने कहा, ”खंडवा जिला अस्पताल में फॉरेंसिक विशेषज्ञों की कड़ी निगरानी में पोस्टमार्टम किया जा रहा है. रिपोर्ट में आगे के विवरण का खुलासा किया जाएगा.” अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला के दो बच्चे हैं और वह तथा आरोपी कोरकू आदिवासी समुदाय से हैं. पुलिस के अनुसार, महिला और आरोपी शुक्रवार को एक शादी में शामिल हुए थे और फिर पीड़िता के परिवार वाले उसे शनिवार सुबह आरोपी पुरुषों में से एक के घर से घर ले आए. रघुवंशी ने बताया कि अपराह्न करीब दो बजे उसकी मौत हो गई जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने जब इस नृशंस अपराध को अंजाम दिया तो वे नशे में धुत थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu