वडोदरा में प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो, कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार ने की पुष्पवर्षा

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 26 May 2025 10:57 AM
वडोदरा में प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो, कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार ने की पुष्पवर्षा
ऑडियो सुनें

गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद यह उनका पहला गुजरात दौरा है। वे आज और कल गुजरात में रहेंगे। वे राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी आज तीन रोड शो भी करेंगे, पहला रोड शो उन्होंने वडोदरा में किया।

वडोदरा में रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात दौरे की शुरुआत वडोदरा से की। यहां उन्होंने रोड शो कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वडोदरा, गुजरात में रोड शो के दौरान पुष्प वर्षा की। गुजरात की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital