ईरान में लापता भारतीयों का मामला ईरानी अधिकारियों के समक्ष उठाया गया है: भारतीय दूतावास

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 28 May 2025 07:34 PM
ईरान में लापता भारतीयों का मामला ईरानी अधिकारियों के समक्ष उठाया गया है: भारतीय दूतावास
ऑडियो सुनें

तेहरान. ईरान में भारतीय दूतावास ने बुधवार को कहा कि उसने तीन लापता भारतीय नागरिकों का मामला पुरजोर तरीके से ईरानी अधिकारियों के समक्ष उठाया है. ये सभी लोग एक ही परिवार के हैं, जो ईरान पहुंचने के बाद लापता हो गए हैं. दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “तीनों भारतीय नागरिकों के परिवार के सदस्यों ने भारतीय दूतावास को सूचित किया है कि ईरान पहुंचने के बाद उनके रिश्तेदार लापता हैं.” हालांकि, दूतावास ने यह स्पष्ट नहीं किया कि तीनों भारतीय ईरान में कब और कहां लापता हुए हैं.

दूतावास ने कहा कि उसने इस मामले को ईरानी अधिकारियों के समक्ष पुरजोर तरीके से उठाया है और अनुरोध किया है कि लापता भारतीयों का “तत्काल पता लगाकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए.” पोस्ट में कहा गया है, “हम दूतावास की ओर से किए जा रहे प्रयासों के बारे में परिवार के सदस्यों को नियमित रूप से जानकारी भी दे रहे हैं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu