मेरे पोते का नाम ‘इराज’ रखा गया : लालू

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 28 May 2025 08:49 PM
मेरे पोते का नाम ‘इराज’ रखा गया : लालू
ऑडियो सुनें

पटना. बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री के दूसरी बार माता-पिता बनने के एक दिन बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने अपने पोते के नाम की घोषणा की. उन्होंने अपने पोते का नाम ‘इराज लालू यादव’ रखा है. तेजस्वी यादव की पत्नी ने मंगलवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में पुत्र को जन्म दिया.

लालू प्रसाद ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “तो हमारी पोती कात्यायनी के छोटे भाई का नाम मैंने और राबड़ी देवी ने ‘इराज’ रखा है. तेजस्वी और राजश्री ने उसका पूरा नाम ‘इराज लालू यादव’ रखा है.” उन्होंने आगे लिखा, “कात्यायनी का जन्म नवरात्रि की शुभ अष्टमी तिथि पर हुआ था और इस नन्हे बालक का जन्म बजरंग बली हनुमान जी को सर्मिपत विशेष दिन (मंगलवार को) हुआ है, इसलिए उसका नाम ‘इराज’ रखा गया है. आप सभी की शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद! मां और नवजात शिशु दोनों स्वस्थ हैं.” परिवार के एक सदस्य के अनुसार, राजश्री पिछले कुछ दिनों से कोलकाता के जिस निजी अस्पताल में भर्ती थीं, वहीं शिशु का जन्म हुआ.

इस बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी मंगलवार को अस्पताल जाकर राजद प्रमुख से मुलाकात की. बनर्जी ने अस्पताल के बाहर संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, ”लालू जी और राबड़ी जी यहां हैं और वे बहुत खुश हैं. मैं तेजस्वी के परिवार के लिए खुशी की कामना करती हूं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu