महिला सुरक्षा प्रकोष्ठ में तैनात महिला हेड कांस्टेबल ने घरेलू हिंसा की शिकायत की

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 29 May 2025 01:33 PM
महिला सुरक्षा प्रकोष्ठ में तैनात महिला हेड कांस्टेबल ने घरेलू हिंसा की शिकायत की
ऑडियो सुनें

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय के महिला सुरक्षा प्रकोष्ठ में तैनात एक महिला हेड कांस्टेबल ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
महिला हेड कांस्टेबल सेक्टर 108 स्थित गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय के महिला सुरक्षा प्रकोष्ठ में नियुक्त है और उसका पति भी पुलिसकर्मी है, जो पुलिस लाइन में तैनात है।

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार रात को हेड कांस्टेबल विभा ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पति हेड कांस्टेबल आशीष तोमर का एक लड़की से अवैध संबंध है, जिसका विरोध करने पर तोमर आए दिन उससे मारपीट करता है। पीड़िता ने इस बात की शिकायत पहले भी पुलिस से की है।

उन्होंने बताया कि महिला हेड कांस्टेबल के अनुसार, 25 मई की रात साढ़े नौ बजे उसका पति शराब के नशे में धुत होकर घर आया और उससे मारपीट की, जिसके कारण वह चलने में असमर्थ है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि महिला के पति के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं और तथ्य सही पाए जाने पर उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital