पुंछ के अग्रिम गांवों में पाक द्वारा की गई गोलाबारी के बाद बिना फटे 67 गोलों को किया गया निष्क्रिय

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 02 Jun 2025 08:30 PM
पुंछ के अग्रिम गांवों में पाक द्वारा की गई गोलाबारी के बाद बिना फटे 67 गोलों को किया गया निष्क्रिय
ऑडियो सुनें

जम्मू. जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम गांवों में 60 से अधिक गोलों को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया गया. रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. प्रवक्ता ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में जान-माल की सुरक्षा के लिए जारी प्रयासों के तहत चजला, झूलास, मेंढर, मनकोट और लोअर कृष्णा घाटी गांवों में गोले निष्क्रिय किए गए. उन्होंने बताया कि सेना सात से 10 मई के बीच पाकिस्तान द्वारा की गई गोलाबारी के बाद बिना फटे गोलों को व्यवस्थित तरीके से नि्क्रिरय कर रही है.

प्रवक्ता ने कहा, ”अक्सर नागरिक बस्तियों को निशाना बनाकर की जाने वाली गोलाबारी से प्रभावित क्षेत्रों में आम लोगों और पशुओं के लिए लगातार खतरा पैदा होता है. अब तक कुल 67 गोले सफलतापूर्वक निष्क्रिय किए जा चुके हैं.” उन्होंने बताया कि ये अभियान सेना द्वारा आबादी वाले और कृषि क्षेत्रों से खतरनाक विस्फोटकों को हटाने की व्यापक पहल का हिस्सा हैं.

उन्होंने बताया कि स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रही सेना ने अत्यंत सावधानी के साथ इन गोलों को नष्ट किया है. प्रवक्ता ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों को सुरक्षा घेरे में ले लिया जाता है और नियंत्रित विस्फोटों के दौरान कोई नुकसान न हो, इसके लिए नागरिकों को अस्थायी रूप से वहां से अन्यत्र हटा दिया जाता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu