स्मिथ ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिये दक्षिण अफ्रीका को शुभकामना दी

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 06 Jun 2025 03:45 PM
स्मिथ ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिये दक्षिण अफ्रीका को शुभकामना दी
ऑडियो सुनें

जोहानिसबर्ग: तेरह वर्ष पहले लॉडर्स पर ही दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट रैंंिकग में नंबर एक पर ले जाने वाले पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने उम्मीद जताई है कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 जून से उसी मैदान पर खेले जाने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में तेंबा बावुमा की टीम इतिहास को दोहरायेगी।

स्मिथ की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने 2012 में लॉडर्स पर इंग्लैंड को हराकर टेस्ट रैंंिकग में पहला स्थान हासिल किया था। स्मिथ ने 259 रन बनाये थे जो किसी विदेशी बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर भी है। दक्षिण अफ्रीका की नजरें दो दशक से अधिक समय में पहले आईसीसी खिताब पर है जिसे पिछले साल टी20 विश्व कप फाइनल में भारत के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर पैट कंिमस की कप्तानी वाली आस्ट्रेलियाई टीम डब्ल्यूटीसी गदा अपने पास रखना चाहेगी जिसने पिछली बार जून 2023 में ओवल पर भारत को हराया था ।

एसए20 लीग के कमिश्नर स्मिथ ने कहा ,‘‘लॉडर्स खास है , बहुत खास । मेरे जेहन में उसकी बहुत सारी सकारात्मक यादें हैं।’’ उन्होंने कहा,‘‘ खचाखच भरे लॉडर्स मैदान पर सीढियों से उतरकर मैदान पर खेलने के लिये जाने का अहसास ही अलग है। यह आपके कैरियर में रोंगटे खड़े करने वाले पलों में से है । मैने 2003 में वहां दोहरा शतक बनाया, टेस्ट मैच जीता, मखाया एनटिनी ने दस विकेट लिये और यह हमारी उस मैदान की सुनहरी यादें हैं।’’

दक्षिण अफ्रीका के सफलतम टेस्ट कप्तान ने कहा,‘‘ हम 2012 में एक टीम के तौर पर अपने चरम पर थे। हमारे पास इतने शानदार खिलाड़ी और कोंिचग स्टाफ था।’’ दक्षिण अफ्रीका ने पिछले दो साल में आईसीसी टूर्नामेंटों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पुरूष विश्व कप , चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश किया , टी20 विश्व कप फाइनल खेला और अब आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेलना है।

एसए20 के शुरू होने के बाद दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट के विकास के बारे में स्मिथ ने कहा,‘‘ बेतवे एसए20 से निश्चित तौर पर खिलाड़ियों को शानदार मंच मिला है और इसका फायदा उठाना उन पर है। रियान रिकेलटन जैसे खिलाड़ी ने इसका पूरा फायदा उठाया और अब हर प्रारूप में टीम का हिस्सा है।’’

डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिये दक्षिण अफ्रीका की टीम में एसए20 के स्टार खिलाड़ी दो बार की चैम्पियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप के कप्तान एडेन माक्ररम, तीसरे सत्र के सबसे बेशकीमती खिलाड़ी मार्को यानसेन, डरबन सुपर जाइंट्स के कप्तान स्पिनर केशव महाराज, एमआई केपटाउन के कैगिसो रबाडा और लीग में सर्वाधिक रन बनाने वाले रिकेलटन शामिल हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital