लालू के बेटे तेज प्रताप यादव की हुंकार- मेरी भूमिका कोई दल या परिवार नहीं तय करेगा, चक्रव्यूह तोडूंगा

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 19 Jun 2025 05:31 PM
लालू के बेटे तेज प्रताप यादव की हुंकार- मेरी भूमिका कोई दल या परिवार नहीं तय करेगा, चक्रव्यूह तोडूंगा
ऑडियो सुनें

पटना: तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट की भी एक बार फिर राजनीतिक महकमे में काफी चर्चा होगी। वजह यह है कि तेज प्रताप यादव ने इस पोस्ट में चेतावनी भरे शब्दों का प्रयोग किया है। उन्होंने लिखा है कि ‘मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी समझने की भूल करने वालो,ये मत समझना कि मुझे तुम्हारी साजिशों का पता नही,शुरुआत तुमने किया है अंत मैं करूंगा,झूठ और फरेब के बनाये इस चक्रव्यूह को तोड़ने जा रहा हूं, तैयार रहना सच सामने आने वाला है,मेरी भूमिका मेरी प्यारी जनता और माननीय सर्वोच्च न्यायालय तय करेगा ,कोई दल या परिवार नहीं…..’

इस बात पर बिगड़ गया था मामला

पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के विधायक तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट वायरल हुआ था, जिसमें तेज प्रताप यादव के एक लड़की अनुष्का
के साथ रिलेशन में होने का दावा किया गया था। उस पोस्ट में यह भी दावा किया गया था कि वह दोनों एक-दूसरे को 12 साल से जानते हैं। तेज प्रताप यादव के इस पोस्ट ने ऐसा तूफ़ान लाया, जिसमें लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप यादव को राष्ट्रीय जनता दल पार्टी से छह साल के लिए निलंबित कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने उन्हें घर और परिवार से भी बेदखल कर दिया।

पार्टी और घर दोनों से हुए थे बेदखल

लालू प्रसाद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि, ‘निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया जाता है।’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital