भगवान राम और महाराणा प्रताप के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में दलित युवक पर मुकदमा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 22 Jun 2025 08:54 PM
भगवान राम और महाराणा प्रताप के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में दलित युवक पर मुकदमा
ऑडियो सुनें

मुजफ्फरनगर. मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल थाने की पुलिस ने भगवान श्रीराम और महाराणा प्रताप को लेकर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के मामले में दलित युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि रोनी हरजीपुर गांव के प्रधान विनोद कुमार ने शिकायत में आरोप लगाया कि दलित युवक टिंकू ने सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम और महाराणा प्रताप के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की और सख्त कार्रवाई की मांग की गई. सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और फरार आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी है.

शामली में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में 42 वर्षीय व्यक्ति को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री ऑनलाइन पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, आरोपी अनुज कुमार को शनिवार को शामली जिले के झिंझाना कस्बे में मुस्लिम समुदाय के विरोध प्रदर्शन के बाद गिरफ्तार किया गया. उसने अपने ‘व्हाट्सएप स्टेटस’ पर पैगंबर के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की थी.

झिंझाना थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जितेंद्र शर्मा ने आज यहां संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने अनुज कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि शनिवार को लोगों ने ‘व्हाट्सएप स्टेटस’ पर उसके द्वारा आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने का विरोध किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu